भारत अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ रहा हैः केपी ओली
एएफपी
नेपाल के अगले संभावित पीएम केपी ओली ने भारत पर जान-बूझकर सीमापार व्यापार को बाधित करके अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
पिछले गुरुवार से नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों में रहने वाले जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों ने भारत से श्रीलंका की ओर जाने वाले एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग को बाधित कर दिया है।
ऐसा 20 सितंबर को स्वीकार किए गए संविधान के विरोध में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह से अन्य सीमा चौकियों से भी सामान की आवाजाही काफी कम हो गई है, जिससे ईंधन की कमी की आशंका से पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। सत्तारुढ़ यूएमएल पार्टी के प्रमुख केपी ओली ने कहा कि सीमा को बाधित करने की इस स्थिति के लिए प्रदर्शनकारियों की बजाय भारत कहीं अधिक जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि भारत ने संविधान पर अपने असंतोष के गैर आधिकारिक विरोध के तौर पर ऐसा किया है। ओली के मुताबिक इससे देश को ईंधन का नियमन करना पड़ रहा है। उनकी यह टिप्पणी नेपाल में बढ़ती नाराजगी को प्रतिबिंबित करती है, जहां बहुत से लोगों का आरोप है कि सीमा पर इस गतिरोध के लिए भारत जिम्मेदार है। भारत ने इन आरोपों का खंडन किया और गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment