अमेरिका में 70 साल बाद किसी महिला को दी गई मौत
अटलांटा। अमेरिका के जार्जिया स्टेट में 70 साल बाद एक महिला को मौत की सजा दी गई। यह जानकारी अटलांटा की जेल के एक अधिकारी ने दी। जेल की महिला प्रवक्ता ने बताया कि 47 साल की केली जिसेन्डेनर को जैक्शन की डायग्नोस्टिक एंड क्लासिफिकेशन जेल में आधी रात लेथल इंजेक्शन लगाकर सजा दी गई।
केली को 1997 में पति डगलस की हत्या की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया था। इसके लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। वहीं, केली के साथ साजिश में शामिल ग्रेगरी आबेनको को उम्रकैद की सजा दी गई। ग्रेगरी पर अपहरण कर हत्या का दोष साबित हुआ था। बता दें कि जार्जिया में 70 साल बाद किसी महिला को मौत की सजा दी गई है।
1996 के बाद अमेरिका में मौत की सजा पाने वाली केली 16वीं महिला है। 1996 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मौत की सजा बहाल कर दी थी। मंगलवार को केली ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार भी लगाई, लेकिन उसकी अपील को खारिज कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment