चीन के गुआंग्शी में दो घंटे के अंदर पार्सल बम से 15 ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत
गुआंग्शी. चीन के गुआंग्शी रीजन में बुधवार को दो घंटे के अंदर 15 सीरियल ब्लास्ट हो गए। हमलावरों ने अलग-अलग ठिकानों पर पार्सल बम रखे थे। इसमें छह लोगों की मौत की खबर है। जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले के लिए कौन जिम्मेदार है और इसकी वजह क्या है, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
कब हुए धमाके?
चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी कि चीन के लोकल टाइम दोपहर 3.15 से 5 बजे के बीच ये ब्लास्ट गुआंग्शी झुआंग ऑटोनॉमस रीजन में हुए। ब्लास्ट में एक बिल्डिंग भी ढह गई।
किसे बनाया निशाना?
- शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ज्यादातर ब्लास्ट लियुझोउ सिटी के पास के इलाकों में हुए।
- इसमें बस स्टेशन, हॉस्पिटल, जेल, सुपर मार्केट, सब्जी बाजार और हॉस्टल को निशाना बनाया गया।
- चीन के सीसीटीवी न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि पार्सल के जरिए अलग-अलग जगहों पर एक्सप्लोसिव्स रखे गए थे, जिनसे इन धमाकों के अंजाम दिया गया।
- लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने आम लोगों से लावारिस पार्सल से दूर रहने को कहा है।
कैसे हुआ हमला?
लोकल अथॉरिटीज़ और शिन्हुआ के मुताबिक हमलावरों ने ब्लास्ट के लिए एक एक्सप्रेस डिलिवरी कंपनी का इस्तेमाल किया। ये पार्सल बम पहले से तय पतों पर पहुंचाए गए। इसके बाद इनमें धमाका किया गया।

No comments:
Post a Comment