Tuesday, 29 September 2015

RBI का दिवाली तोहफा, रेपो रेट 4 साल के निचले स्‍तर पर, घटेगी लोन की EMI


मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक ने दिवाली से पहले ही इंडस्‍ट्री और आम अादमी को रेट कट का तोहफा दे दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को रेपो रेट में उम्‍मीद से ज्‍यादा 0.50 फीसदी की कटौती कर दी है। इस कदम से रेपो रेट चार के निचले स्‍तर पर आ गया है। इसका सीधा फायदा होम और कार लोन की ईएमआई घटने के रूप में मिलेगा। इसकी शुरुआत भी बैंकों ने कर दी है। आंध्रा बैंक ने पॉलिसी आने के तुरंत बाद ही अपना कर्ज चौथाई फीसदी सस्‍ता करने की घोषणा कर दी। ऐसे में उम्‍मीद है कि आज शाम तक दूसरे बैंक भी कर्ज सस्‍ता करने की घोषणा कर सकते हैं।

आरबीआई ने यह कदम सरकार और इंडस्ट्री के प्रोजेक्शन के मुताबिक उठाया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने मोनेटरी पॉलिसी पेश करते हुए कहा कि रेपो रेट 0.50% घटाकर 6.75 % कर दिया है। जनवरी से अब तक रेपो रेट में यह चौथी कटौती है। आरबीआई गवर्नर ने सीआरआर को 4% और एसएलआर 21.5% पर बरकरार रखा है। रिवर्स रेपो रेट अब घटकर 5.75 हो गया है। महंगाई कंट्रोल में रहने की उम्मीद और इकोनॉमी को बूस्‍ट देने के लिए आरबीआई ने यह फैसला किया है।

रेपो रेट घटने से क्या हो सकते हैं फायदे?
- ब्‍याज दरों में कटौती से अब इंडस्ट्री के लिए लोन लेना सस्ता होगा।
- साथ ही होम लोन, ऑटो लोन जैसे दूसरे कर्ज सस्‍ते हो जाएंगे।
- पहले से चल रहे लोन की EMI भी कम हो जाएगी।
- अगर बैंक तुरंत इंट्रेस्ट रेट घटाते हैं तो होम लोन की EMI पर सालाना 12 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है।
- इसी तरह ऑटो लोन की EMI पर सालान 3100 रुपए की बचत हो सकती है।

क्या है रेपो रेट और सीआरआर?

- रेपो रेट यानी जिस रेट पर बैंक अपनी जरूरत के लिए रिजर्व बैंक से कैश उधार लेते हैं। यह रेट अब 6.75% है।
- कैश रिजर्व रेशो यानी सीआरआर वह रकम है जो बैंकों को रिजर्व बैंक के पास रखनी होती है। यह रेट 4% पर है।

RBI की नई दरें

रेट (पर्सेंटेज में)
रेपो रेट
6.75
रिवर्स रेपो रेट
5.75
सीआरआर
4.00
एसएलआर
21.5

इंट्रेस्ट रेट कम हुआ तो कितनी घटेगी होम लोन और कार लोन की EMI?

1. होम लोन
मौजूदा इंटस्ट्रेट रेट कटौती के बाद क्या होगा बदलाव
10.0% 9.50%

 लोन अमाउंट पीरियड ईएमआई अभी कितने घटने की उम्मीद सालाना सेविंग
25 लाख 20 साल 24,126 रुपए 23,303 रुपए 9,876 रुपए
30 लाख 25 साल 28,951 रुपए 27,946 रुपए 12,060 रुपए

2. कार लोन
मौजूदा इंटस्ट्रेट रेट कटौती के बाद क्या होगा बदलाव
11% 10.50%

  लोन अमाउंट पीरियड मौजूदा ईएमआई कितने घटने की उम्मीद सालाना सेविंग
5 लाख 5 साल 10,871 रुपए 10,747 रुपए 1488 रुपए
10 लाख 7 साल 17,122 रुपए 16,861 रुपए 3132 रुपए

RBI ने क्‍यों घटाई ब्‍याज दरें?

- महंगाई कंट्रोल में

आरबीआई को लगा कि कर्ज सस्ता करने के लिए यह सही माहौल है, क्योंकि होलसेल इन्फ्लेशन रेट भी पिछले 10 महीने के सबसे निचले स्तर –4.95% पर है। रिटेल इन्फ्लेशन रेट भी अगस्त में 3.66% की रिकॉर्ड गिरावट पर है।

- ग्रोथ रेट और IIP का दबाव
मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के फर्स्ट क्वार्टर में जीडीपी ग्रोथ 7% पर था। यह इंडस्ट्री की उम्मीद से कम रहा। इसके अलावा, आईआईपी अप्रैल-जुलाई में 3.5% था। ऐसे में ग्रोथ रेट बढ़ाने के लिए ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीद थी।  

- इस साल चार बार घट चुका है रेपो रेट
आरबीआई जनवरी 2015 से अब तक चार बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है।

651 करोड़ कमाने वाली आमिर खान की 'पीके' में हुईं ये 7 MISTAKE

Sep 28, 2015
मुंबई: पिछले साल 19 दिसंबर को रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म 'पीके' ने ओवरसीज में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 348 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को चीन, नॉर्थ अमेरिका, गल्फ ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसी टेरिटरीज में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसने ओवरसीज मार्केट में अब तक 303 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यानी वर्ल्डवाइड फिल्म का नेट कलेक्शन 651 करोड़ रुपए हो गया है।

इसमें कोई शक नहीं है कि 'पीके' एक फुलऑन एंटरटेनर फिल्म है। डायरेक्टर राज कुमार हिरानी ने इस बनाने में बेहद मेहनत की है। वैसे, फिल्म मेकिंग में बहुत जद्दोजहद होती है। एक-एक सीन बारीकी से बनाने में फिल्म की टीम के पसीने बह जाते हैं। लेकिन कहते हैं न कि इंसान गलतियों का पुतला होता है और न चाहते हुए भी उससे मिस्टेक्स हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ गलतियां डायरेक्टर हिरानी से भी हो गई हैं।

MISTAKE NO. 1

पीके के मुताबिक, वह किसी का भी हाथ थाम कर उसकी भाषा के अलावा उसके पास्ट के बारे में भी जानने की क्षमता रखता था। यदि पीके ने एक भोजपुरी सेक्स वर्कर का हाथ 6 घंटे तक पकड़कर रखा तो क्या उसे कंडोम के इस्तेमाल के बारे में पता नहीं चला? तो फिर जग्गू के ऑफिस में पीके कंडोम का पैकेट देखकर उसे पहचान कैसे नहीं पाया?

आगे की स्लाइड्स में देखें, आमिर खान की फिल्म 'पीके' में हुए कुछ ऐसे ही Blunders के बारे
1 2 3 4  

कम्प्यूटर पर Apply करें ये सेटिंग, आपका मुश्किल काम हो जाएगा आसान

Sep 29, 2015
गैजेट डेस्क: कम्प्यूटर पर काम करने वाले कई यूजर्स ऐसे होंगे, जो उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातें शायद नहीं जानते हों। तेजी सी बदल रही टेक्नोलॉजी के दौर में वो कई बड़ी बातें तो सीख जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी टिप्स जो उनके काम की हो सकती है, उस पर ध्यान नहीं जाता। जैसे, सिस्टम सेटिंग का साउंड कैसे बदलना है। सिस्टम में नई भाषा ऐड कैसे की जाएगी। अगर फॉन्ट इंस्टॉल करने हैं तो क्या किया जाए। सिस्टम से कोई प्रोग्राम अनइन्स्टॉल करना है तो कैसे होगा। छोटे-छोटे इन सवालों के जवाब भी आसान हैं। जो यूजर्स विंडोज 98 या ज्यादा वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें dainikbhaskar.com सेटिंग से जुड़ी ऐसी ही बातें बता रहा है।

विंडोज सेटिंग का साउंड

किसी भी कम्प्यूटर और लैपटॉप के लिए ये खास सेटिंग होती है। पहले आप ये जानिए कि विंडोज सेटिंग साउंड क्या होता है। दरअसल, जब हम कम्प्यूटर को ऑन करते हैं तो एक साउंड आता है। ठीक ऐसे ही, विंडोज को रिस्टार्ट करने पर अलग साउंड आता है। इसके साथ, माउस क्लिक की आवाज, किसी विंडोज को मिनिमाइज, मैक्समाइज करने पर साउंड आता है। ऐसे ही विंडो रिसाइकिल, विंडोज रिस्टोर, विंडोज नॉटिफाई हर किसी का अलग-अलग साउंड होता है।

TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब

कैसे बदलें सेटिंग का साउंड

आप चाहते हैं कि इन विंडोज की इन सेटिंग के साउंड आपके मन मुताबिक हो जाए, तो इसके लिए आपको कंट्रोल पैनल (Control Panel) में जाना होगा। इसके लिए पहले आप स्टार्ट मेनु (Start Menu) पर क्लिक करें। यहां से एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमें कंट्रोल पैनल पर क्लिक करें। इसे ओपन करने के बाद जो विंडोज ओपन होगी उसमें साउंड (Sound) का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आपकी विंडोज कैटेगरी में ओपन हुई है तो उसे देखने (View) सेटिंग से लार्ज कर लें। जब आप साउंड पर क्लिक करेंगे तो नई विंडोज ओपन हो जाएगी। इसमें तीसरा ऑप्शन साउंड्स (Sounds) का होता है। जब आप उस पर क्लिक करेंगे तब विंडोज के डिफॉल्ट साउंड दिखाई देंगे। आप प्रोग्राम इवेंट की लिस्ट में जाकर हर सेटिंग का साउंड सुन सकते हैं। साथ ही, विंडोज बैकग्राउंड में जाकर उसे बदल भी सकते हैं। यहां साउंड को टेस्ट करने का भी ऑप्शन होता है।

हज से लौट रहे मालदीव के प्रेसिडेंट यामीन पर हमला, पत्नी घायल

Sep 28, 2015
माले. हज यात्रा से लौट रहे मालदीव के प्रेसिडेंट अब्दुल्ला यामीन पर सोमवार को हमला किया गया। खबरों के मुताबिक, यामीन इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमले में यामीन की पत्नी फातमा इब्राहिम को चोटें आई हैं और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यामीन के बॉडीगॉर्ड्स को भी चोट लगने की खबर है।

बताया जाता है कि यामीन सऊदी अरब से हज करने के बाद एक आइलैंड के एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह एक स्पीडबोट से राजधानी माले आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बोट में ब्लास्ट हुआ और कांच के टुकड़े दूर-दूर जाकर गिरे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

मीडिया से करनी थी बातचीत
बताया जाता है कि प्रेसिडेंट को इस बोट पर ही पत्रकारों से बातचीत भी करनी थी। इसलिए कुछ मीडिया पर्सन्स भी बोट पर मौजूद थे। यह बोट प्रेसिडेंट यामीन की ऑफिशियल बोट थी। प्रेसिडेंट ऑफिस में मिनिस्टर हुसैन शरीफ ने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ब्लास्ट की वजह क्या थी। पुलिस और स्पेशल यूनिट की जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विवादित रहे हैं यामीन
यामीन को देश और विदेश में विवादित शख्स माना जाता है। वो साल 2013 में राष्ट्रपति बने थे, लेकिन इस चुनाव पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को हराकर चुनाव जीता था। नशीद को करप्शन के आरोपों के चलते जेल में भी डाल दिया गया था, लेकिन बाद में इंटरनेशनल प्रेशर के बाद उन्हें रिहा करना पड़ा था। हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी की पत्नी और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट अमाल क्लूनी ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की थी।

तालिबान आतंकियों ने अफगानिस्तान के कुंडूज शहर पर किया हमला, 50 की मौत

 Sep 28, 2015
काबुल. तालिबान के सैकड़ों आतंकियों ने सोमवार सुबह अफगानिस्तान के कुंडू शहर पर हमला कर दिया। अफगानिस्तान की आर्मी तालिबान आतंकियों को शहर में घुसने से रोकने की कोशिश कर रही है। अलजजीरा वेबसाइट के मुताबिक अब तक इस संघर्ष में 50 लोग मारे गए हैं। खबर है कि आतंकियों ने एक हॉस्पिटल पर भी कब्जा कर लिया है।

सड़कें ब्लॉक, अस्पताल पर कब्जा

आतंकियों ने शहर की सड़कों को ब्लॉक कर दिया है और कई पुलिस स्टेशन को घेर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट काउंसिल इमारत को सीज कर दिया गया है। तालिबान प्रवक्ता और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हथियारबंद आतंकियों ने एक 200 बिस्तरों वाले एक हॉस्पिटल पर भी कंट्रोल कर लिया है।

शहर पर दूसरी बार हुआ हमला

इस साल कुंडूज शहर पर तालिबान का यह दूसरा हमला है। नाटो द्वारा प्रशिक्षित अफगान पुलिस और सेना बिना विदेशी सैनिकों की मदद के तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। तालिबान अगर कुंडू की सिक्युरिटी लाइन तोड़कर शहर में घुसने में सफल हो जाते हैं तो उनकी यह बड़ी जीत मानी जाएगी। तालिबान ने सुबह छह बजे हमला किया। कुंडूज शहर में गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही है।

मंगल को लेकर NASA का बड़ा खुलासा, स्पेस एजेंसी ने ग्रह पर पानी होने की पुष्टि की


वॉशिंगटन. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। नासा ने मंगल ग्रह पर पानी होने की पुष्टि की है। साइंटिस्ट्स का मानना है कि मंगल ग्रह पर देखी गई गहरी लकीरों को अब तरल पानी के सामयिक बहाव से जोड़कर देखा जा सकता है। नासा के सैटेलाइट से मिला डाटा से पता चलता है कि चोटियों पर दिखने वाले ये लक्षण नमक की मौजूदगी से जुड़े हैं। अहम बात है कि ऐसा नमक, पानी के जमने और भांप बनने के तापमान को भी बदल सकते हैं। इससे पानी ज्यादा समय तक बह सकता है। नासा के इस खुलासे से मंगल ग्रह पर जीवन होने की नई उम्मीद जगी है।

लुजेंद्र की बात पर लगी मुहर
मंगल पर पानी मिलने की संभावना इसलिए जोर पकड़ी थी, क्योंकि नासा ने इस अनाउंसमेंट में लुजेंद्र ओझा नाम के पीएचडी स्टूडेंट के शामिल होने की बात कही थी। 2011 में ग्रैजुएट कर चुके 21 वर्षीय लुजेंद्र ने मंगल पर पानी के संभावित लक्षण खोजे हैं। बता दें कि वैज्ञानिकों को मंगल के ध्रुवों पर जमे हुए पानी की जानकारी तो पहले से है, लेकिन इसे लिक्विड फॉर्म में खोजा जाना अभी बाकी है।

ओझा ने बताया था, भाग्यशाली दुर्घटना
एरिजोना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ओझा को 'संयोगवश' पहली बार इस बात के सबूत मिले थे कि मंगल पर लिक्विड फॉर्म में पानी मौजूद है। प्लैनेट की सतह की तस्वीरों की स्टडी के बाद उन्हें इस बात के सबूत मिले थे। ओझा ने इस खोज को 'भाग्यशाली संयोग' बताते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें इसके बारे में समझ में नहीं आया। मंगल की सतह पर बने गड्ढों की कई साल तक स्टडी के बाद पता चला कि ये बहते पानी के कारण बने हैं।
 
40 साल पहले मिले थे पोल पर बर्फ के सबूत
मंगल पर पानी के सबूत मिलना कोई नई बात नहीं है। करीब चार दशक पहले इस प्लैनेट के पोल पर बर्फ की खोज की गई थी। इसके अलावा, ग्रह की सतह पर रगड़ के निशान इस ओर इशारा करते हैं कि लाखों साल पहले यहां समुद्र और नदियां रही होंगी। हालांकि, इस ग्रह पर कम ग्रैविटी और वहां के वायुमंडल के आधार पर माना जाता है कि ग्रह पर मौजूद पानी स्पेस में इवैपेरेट (वाष्पित) हो गया होगा। प्लैनेट पर लिक्विड पानी की यह पहली खोज है। 

America journey of PMO end now

न्यूयॉर्क. पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा पूरा करके स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात वो वापस भारत आ जाएंगे। अमेरिका से भारत रवाना होने से पहले पीएम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर दौरे को बेहद सफल बताया। उन्होंने ट्वीट कर उम्मीद जताई की इस दौरे का असर भविष्य में नजर आएगा। पीएम ने अमेरिका में हुए भव्य स्वागत के लिए अमेरिका के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

नवाज से हुआ मोदी का समाना, मुस्कराए, दोनों ने हाथ हिलाए
इससे पहले, युनाइटेड नेशंस (यूएन) की शांति के मुद्दे पर हुई बैठक में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूएन के पीसकीपिंग ऑपरेशन में भारत का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यूएन शांति सेना में सबसे ज्यादा सैनिक भारत के हैं। यूएन के शांति मिशन को  आगे बढ़ाने में भारत हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने इस बैठक का आयोजन करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी शुक्रिया अदा किया। स्पीच से पहले पीएम मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का आमना-सामना हुआ। मोदी को देखकर शरीफ मुस्काए, उन्होंने हाथ हिलाकर मोदी का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर नवाज को जवाब दिया।

इसके बाद पीएम ने यूएन पीस समिट में अपनी स्पीच दी। अपनी स्पीच में उन्होंने यूएन शांतिसेना को सहयोग देने के प्रति भारत की वादे को दोहराते हुए मौजूदा अथवा नए अभियानों में 850 अतिरिक्त भारतीय सैनिक तैनात करने और अधिक महिला सैनिकों वाली तीन और पुलिस इकाइयां तैनात करने की आज घोषणा की। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में आयोजित यूएन शांति सैनिक सम्मेलन में कहा कि त्याग और बलिदान की भारत की परम्परा रही है और यही वजह है कि यूएन शांति सेना में भारतीय जवानों की भागीदारी सबसे अधिक रही है। दूसरे विश्वयुद्ध में भारतीय सैनिकों के बलिदान का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि उस दौरान 25 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 24 हजार शहीद हो गए और करीब आधे लापता। उन्होंने शांतिसेना को मजबूत बनाने को लेकर देश की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि भारत मौजूदा अथवा नए अभियानों में 850 अतिरिक्त शांतिसैनिक तैनात करेगा। उन्होंने बताया कि भारत शांति अभियानों में डॉक्टर, इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी, बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के क्षेत्र के पेशेवरों को भी भेजेगा। तीन अतिरिक्त पुलिस इकाइयां भी तैनात की जाएंगी, जिनमे ज्यादातर महिलाएं होंगी।

ओबामा ने शांतिसेना के आधुनिकीकरण पर दिया बल
पीएम मोदी ने शांतिसेना की जिम्मेदारियों के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि अब शांतिसैनिकों को केवल शांति एवं सुरक्षा के लिए ही नहीं बुलाया जाता, बल्कि कई अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पीएम ने कहा कि शांतिसैनिकों की मांग आज बढ़ गई है, लेकिन संसाधनों की कमी है। उन्होंने कहा कि शांतिसेना अभियान में समस्या तब आती है, जब निर्णय लेने की प्रक्रिया में शांतिसेना भेजने वाले देशों की कोई भागीदारी नहीं होती। मुझे खुशी है कि शांतिसेना अभियानों से संबंधित उच्च-स्तरीय स्वतंत्र पैनल ने इन मसलों की पहचान की है। पीएम ने एक बार फिर दोहराया कि यूएन शांतिसेना की सफलता केवल सैनिकों के हथियारों पर नहीं, बल्कि यूएन सिक्युरिटी काउंसिल के नैतिक बल पर निर्भर करती है। उन्होंने शहीद शांतिसैनिकों की याद मे मेमोरियल बनाने की वकालत करते हुए कहा कि भारत इसमें हरसंभव मदद को तैयार है। सम्मेलन के शुरू में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शांतिसेना के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सदस्य देशों को एकजुट होकर शांतिसेना को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए, क्योंकि केवल अमेरिका ही दुनिया की सारी समस्यायों का निदान नहीं कर सकेगा। यूएन महासचिव बान की मून ने शांतिसेना में अधिक से अधिक महिला सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किए जाने पर बल दिया।

रिश्तों की कड़वाहट के बीच शरीफ ने मोदी का किया अभिवादन
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की कड़वाहट सोमवार को उस वक्त थोड़ी कम हुई, जब दोनों देशों के पीएम ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। यूएन शांतिसेना समिट में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का सामना भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी से हुआ तो शरीफ ने मोदी की तरफ हाथ हिलाया। जवाब में पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाया। इसके थोड़ी देर बाद नवाज शरीफ ने विश्व शांति को लेकर यूएन में अपनी स्पीच दी। इस दौरान शरीफ ने कहा कि उसके देश में स्थितियां बहुत ही चुनौतीपूर्ण हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान यूएन शांति मिशन के लिए काम करता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कश्मीर और पंजाब में आतंकी हमलों और आए दिन होने वाले सीजफायर वायलेशन के विरोध में भारत ने पाकिस्तान से बातचीत करने से इनकार कर दिया था। विदेश म

P2P WiFi Plan Challenges ISP Dominance

en Garden  on Monday announced the launch of a new peer-to-peer service that allows users to share Internet connections and unused plan da...